Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात्रता और कैसे उठाएं लाभ

4

सिरसा:  हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है। इस योजना का लाभ उन गरीब पात्र परिवारों को मिल रहा है जो अपनी बेटी के विवाह के दौरान खर्च उठाने में असमर्थ थे ऐसे पात्र लोगों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहां की उन्हें बहुत सहायता मिली है।

 जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र माने गए हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। योजना के तहत अब तक जिला के 2887 लाभपात्रों के खाते में 18 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा चुकी है।योजना के अनुसार कन्या के विवाह के बाद छह माह के भीतर आधिकारिक पोर्टल  www.shaadi.edisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने पर ही लाभ राशि सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाती है।

सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति / विमुक्त जाति वर्ग के लाभार्थियों को 71,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। वहीं सभी वर्गों की विधवा, बेसहारा महिला या अनाथ बेटियों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को 41,000 रुपये की राशि दी जाती है। दिव्यांगजनों के लिए भी इस योजना में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यदि विवाह करने वाले दंपती दोनों दिव्यांग हों तो उन्हें 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जबकि दंपती में से केवल एक के दिव्यांग होने की स्थिति में 41,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिला खिलाड़ी (26 ओलंपिक, 16 गैर ओलंपिक और 22 टूर्नामेंट/चैंपियनशिप में से किसी एक में भाग लिया हो) को भी 41,000 रुपये की सहायता दी जाती है।

वही इस योजना का लाभ ले चुके लाभपात्रों ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की शादी में सरकार की ओर से काफी सहायता मिली है। उन्हें 71 हजार रुपए मिले हैं जिससे उनकी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हो गई। हम सरकार का आभार जताते हैं और इस तरह की योजना चलाने से गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.