Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

सोयाबीन के दाम घटने के खिलाफ 16 सितंबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन

36

 इंदौर। सोयाबीन के घटे दाम और किसानों को हो रहे नुकसान के विरोध में 16 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय किसान संघ एक साथ आंदोलन करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रांत अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। गुरुवार को इंदौर में किसान संघ के मालवा प्रांत का अधिवेशन हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई।

अधिवेशन में 18 जिलों, तहसील के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। मंच पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बिट्ठल भाई दुधात्रा, श्रेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी मौजूद थे।

किसान नेताओं ने कहा कि किसान और वैज्ञानिकों की मेहनत के दम पर 140 करोड़ जनता का पेट भरा जा सका है। कई किसान संगठन बन गए हैं लेकिन उनका उद्देश्य कुछ और ही है। सोयाबीन की लागत 6000 रुपये प्रति क्विंटल है और किसानों को इसका मूल्य 8000 रुपये से ज्यादा मिलना ही चाहिए। इसके लिए आंदोलन होगा।

उन्नत कृषकों को दिए जाएंगे पुरस्कार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: जिले के किसानों को उन्नत कृषक पुरस्कार मिलेगा। कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा कृषि श्रेणी में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2023-24 में कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने वालों किसानों एवं किसान संबंधित समूहों से आवेदन लिए जाएंगे।

कृषक संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से ये आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार उद्यानिकी कृषक, पशुपालक कृषक, मछली पालक कृषक भी इसके लिए अपने आवेदन दे सकते हैं। आवेदन संबंधित विभाग से सत्यापन के पश्चात 20 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं।

उप संचालक सह परियोजना संचालक ने बताया कि जिले में किसानों एवं किसानों के समूह को शासन के निर्देश अनुसार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी किसानों को जिला स्तर पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं विकासखंड स्तर पर 10-10 हजार रुपये तथा उन्नत तकनीक से कृषि करने वाले पंजीकृत कृषक समूहों को 20-20 हजार के पुरस्कार आत्मा योजना अंतर्गत दिए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.