Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

मुरैना में दिनदहाड़े व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े आठ लाख लूटे, आरोपित हुए फरार

52

मुरैना। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत केएस मिल के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से 8 लाख 50 हजार लूट लिए। बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर से आए थे। लूट के बाद आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक राजश्री गुटखा के डीलर राजेंद्र मंगल अपनी स्कूटी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर कहीं जा रहे थे। जब वे केएस मिल के पास पहुंचे तो पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर से दो बदमाश नकाब लगाकर आए। आरोपितों ने बाइक से स्कूटी से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सहित राजेंद्र मंगल जमीन पर गिर गए।

इसी दौरान बदमाशों ने नोटों से भरा बैग उठा लिया और भाग गए। हालांकि बाद में राजेंद्र मंगल ने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.