Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट के बताए ये नियम कर लें फॉलो

44

Eyes Care: डिजिटल दुनिया में आंखों की हेल्थ बढ़ती चिंता का विषय बन गया है. सबसे बड़ी वजह है घंटों-घंटों तक सिर्फ स्क्रीन पर नजर गड़ाए रहना है, जिससे आंखों में तनाव और थकान बढ़ जाता है. हमारे रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव करने से आंखों की रोशनी और पूरी हेल्थ में सुधार हो सकता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे भी हर समय गैजेट्स के साथ खेलते हैं, तो उनकी आंखों का ख्याल रखना जरूरी है.

चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में आंखों के विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत कहते हैं कि विटामिन ए, डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि आंखों के खराब होने का एक कारण यूवी किरणें भी हैं. ऐसे में आप सनग्लासेज पहनना बेहद जरूरी है, जो UVA और UVB किरणों को ब्लॉक कर देता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंखों का ध्यान कैसे रखा जाए?

20-20-20 नियम का पालन करें

आंखों की थकान को रोकने के लिए आप 20-20-20 नियम का पालन करें.हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लेकर 20 फीट दूर किसी चीज को देखना चाहिए. ऐसा करने से आंखों के आस-पास की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है.

हेल्दी डाइट

आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सही से डाइट को फॉलो करें. विटामिन ए आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है. आप डाइट में गाजर, पालक, ड्राई फ्रूट्स, खट्टे फल, अंडे और मछली को डाइट में शामिल करें.

करवाएं नियमित जांच

इसके अलावा, आंखों के एक्सपर्ट से नियमित जांच करवाएं. अगर आप नियमित तरीके के अपनी आंखों की जांच करवाते हैं, तो इससे आंखों की होने वाली दिक्कत कम की जा सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपका बच्चा नजदीक से टीवी या मोबाइल देख रहा है या फिर सिरदर्द हो रहा है- तो ये आंखों की कमजोरी के संकेत तो हो सकते हैं.

बहरहाल, एक्सपर्ट की बताई इन सब चीजों को ध्यान में रखकर आप अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं. इससे आप आंखों को हेल्दी रख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.