Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला उपाध्यक्ष और सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ने 500 कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा का दामन…

34

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भी लोकसभा चुनाव आते ही दल बदलू नेताओ का एक पार्टी से दूसरी पार्टी की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी है, गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पन्ना को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृज मोहन यादव ने जनपद सदस्यों और सरपंचों सहित करीब 500 लोगों के साथ भाजपा का दामन थामा, बता दें की गजना धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली और विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई…

बता दें की इस दौरान पूर्व मंत्री व वर्तमान पन्ना विधायक ने कहा कि सभी ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है, बृज मोहन का भाजपा पार्टी में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है… भाजपा में शामिल होने के बाद बृजमोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश को विकास की ओर ले जा रही है।

बृजमोहन यादव ने कहा कि भाजपा की योजनाएं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पन्ना में भी विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह गांव – गांव में पहुंच रहे हैं और गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.