Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

हाथी के हमले से किसान की हुई मौत, ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम पर किया हमला, फायरिंग में दो लोग घायल..

59

अनूपपुर।मध्य प्रदेश के अनूपपुर में वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत गोबरी के जंगल में ग्रामीण ज्ञानचंद गोड की हाथी के कुचलने से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा घटना के बाद मौके पर पहुंचे वन अमले तथा पुलिस बल पर पथराव करने के साथ ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस तथा वन हमले की जवाबी कार्यवाही में दो ग्रामीणों को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था और मारपीट शुरू कर दी थी। इस मारपीट में जैतहरी थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। पुलिस आरक्षक से मारपीट के पश्चात जवाबी कार्यवाही में ग्रामीण राम प्रसाद तथा केशव को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक के हाथ में गोली लगी है तो वही दूसरे के सीने में। घायलों को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस के विधायक फुदेलाल सिंह भी मौके पर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली।

अनूपपुर जिले में एक महीने से अधिक समय से नर हाथी विचरण कर रहा है। गुरुवार को फसल पर नुकसान पहुंचा रहे हाथी ने दो ग्रामीण पर हमला कर दिया था। जिस में एक किसान की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार भी मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.