Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रात में मेला देखने गईं दो दोस्त, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश… UP में डबल मर्डर!

36

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक पेड़ पर दो लड़कियों के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों मृतक लड़कियां आपस में दोस्त हैं और एक ही गांव की रहने वाली हैं. परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां सोमवार की रात में जन्माष्टमी का मेला देखने गईं थीं. सुबह संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर जांच की है.

घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. मृतक लड़कियों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस के मुताबिक, लडकियों के शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले हैं. नजदीक में ही एक मोबाइल बरामद हुआ है. एक लड़की के पास सिम कार्ड मिला है. सभी की जांच की जा रही है. पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड केस मान रही है. मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

रात में देखने गई थीं जन्माष्टमी का मेला

घटना जिले की कोतवाली कायमगंज के गांव भगौतीपुर की है. गांव के एक ही मोहल्ले की दो लड़कियों के शव एक ही दुपट्टे से आम के बाग में पेड़ से लटकी मिले. मृतक लड़कियों के परिजनों के मुताबिक, सोमवार बको जन्माष्टमी का त्योहार था. रात करीब 9 बजे गांव में जन्माष्टमी के मेले के प्रोग्राम में जाने की बात कह कर दोनों लड़कियां घर से गई थी. देर रात तक लड़कियां में घर नहीं पहुंची. परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिलीं.

आम के पेड़ पर लटके मिले शव

मंगलवार की सुबह निकट के बाग में एक आम के पेड़ पर दोनों लड़कियों की शव लटके मिले. यह जानकारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना पुलिस को दी गई. कायमगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों के शवों को पेड़ से उतारा गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां अपने ही दुपट्टे से फंदे में लटकी हुई थीं. पुलिस ने जांच पड़ताल की. पेड़ के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ वहीं एक मृतक लड़की के कपड़ों से सिम कार्ड मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.