Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छतरपुर बवाल का मुख्य आरोपी शहजाद अली अरेस्ट, थाने पर उपद्रव के बाद था फरार

74

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कोटवाली पर पथवार और हिंसा के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इससे पहले शहजाद के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था. 21 अगस्त को शहर के कोतवाली परिसर में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं. साथ ही सरकारी संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया था.

पुलिस ने अब तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस से भी साझा किया गया है. हाजी शहजाद अली पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था. पुलिस ने अब तक 15 से ज्यादा आरोपियों के हथियारों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं.

इससे पहले प्रशासन की टीम ने शहजाद के आलीशान घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था. हालांकि, घटना के बाद शहजाद ने एक वीडियो के जरिए खुद को निर्दोष बताया था. उसके मुताबिक, उसे फंसाया जा रहा है. सीएम मोहन यादव से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.