Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

जादू-टोना के शक में खंभे से बांधकर पीटा, फिर पिलाया पेशाब… कटिहार में दो लोगों से हैवानियत

46

 बिहार के कटिहार से एक पिटाई का वीडियो खूब वायरल हुआ है. यहां जादू-टोना के शक में दो लोगों को गांव वालों ने बंधक बना लिया. फिर उन्हें खंभे से बांधा और जमकर पीटा. आरोप है कि पिटाई के बाद दोनों को जबरन पेशाब भी पिलाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई.

मौके पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने दोनों पीड़ितों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ दिनों से गांव में अजीबोगरीब घटनाएं हो रही थीं, जिसके लिए इन दोनों व्यक्तियों पर टोना-टोटका करने का शक जताया गया.

फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों को इलाज के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि सामाजिक सोच पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग दोनों व्यक्तियों को बेरहमी से पीट रहे हैं. यह वीडियो वाकई दिल को झकझोर कर रख देने वाला है.

उमेश-इकबाल की पिटाई

पुलिस ने बताया- मामला कटिहार बरारी थाना क्षेत्र के कादर मंडल टोला वार्ड नंबर 4 का है. यहां ग्रामीणों ने डायन और भूत भगाने के शक में दो शख्स उमेश मंडल और मोहम्मद इकबाल को पकड़कर खंभे से बांध दिया. भीड़ ने फिर दोनों की जमकर पिटाई की और उन्हें जबरन मल पिलाया. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हमें जब पता चला कि लोगों से इस तरह की बर्बरता की जा रही है तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों पीड़ितों को भीड़ के चंगुल से आजाद करवाया.

आरोपियों पर होगा एक्शन

मामले में फिलहाल दो ही लोग गिरफ्तार हो पाए हैं. अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा- दोनों लोगों से पिटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कानून को अपने हाथ लेकर लोगों ने गलत किया है. मामले में जांच जारी है. गांव वालों ने पिटने वाले दोनों लोगों को लेकर कहा है कि वो जादू-टोना करते हैं. इन आरोपों की भी जांच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.