Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग रेन सिस्टम, इन 26 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

42

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर एक साथ कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दरअसल, मध्यप्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग रेन सिस्टम एक्टिव हो गया है। यही वजह है कि प्रदेश में इन दिनों बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। बताया गया है कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबित बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के कारण मध्यप्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग रेन सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार से शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल समेत अन्य जिलों में गरज- चमक और हल्की बारिश हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.