Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

सागर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कलेक्टर ,एसपी और एसडीएम को हटाया CMHO सस्पेंड

38

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि इस मामले पर मध्य प्रदेश की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और जिले के कलेक्टर , एसपी और एसडीएम को हटा दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डॉक्टर हरिओम बंसल को भी निलंबित कर दिया गया है। रविवार को सागर जिले में शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी, पुलिस ने धार्मिक आयोजन करने वाले मुख्य आयोजक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हु कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करे, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.