Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहडोल में उफनती नदियों में दो लोग बहे, एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

22

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आज भी नदी नालों पर साधारण छोटी पुलिया या रपटा बनाकर काम चलाया जा रहा है, जबकि हर साल वर्षाकाल में यह स्वयं पानी में डूब जाते हैं और काफी समय तक आवाजाही प्रभावित रहती है। दूसरी तरफ लोग भी चेतावनी के बावजूद लापरवाही पूर्वक ऐसे नदी नालों को उफान के बावजूद पार करने का प्रयास करते हैं और वे मौत के घाट उतर जाते हैं। यदि संभाग के सांसद, विधायक जैसे जनप्रतिनिधि थोड़ा भी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते तो वे शासन से मांग करते कि बड़े व तेज बहाव वाले नदी नालों में निर्मित रपटों व पुलियों को जलमग्रीय पुल घोषित किया जाए और उनके स्थान पर ऊंचे पाए के बड़े पुल बनाए जाएं। हाल ही में संभाग के अंदर दो घटनाए पानी में बहने से हुईं। इनमें से एक घटना में तो डूबने वाले का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरा बहने वाला अभी लापता है।

 ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बरकछ निवासी रामसेवक पटेल ब्यौहारी के वन बिहार ढाबा में मजदूरी का काम करता था। वह रोज की तरह साइकल पर सवार होकर घर लौट रहा था। बरकछ गांव में घर के ठीक पहले एक छोटी पुलिया के पास जब युवक पहुंचा तो रपटा उफान पर था। साइकिल सावर युवक रामसेवक पानी के बहाव में भी साइकिल से छोटी पुलिया को पार कर रहा था। इस दौरान वह उसमें बह गया और उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब पुल में पानी कम हुआ और लोगों ने देखा तो पुल के नीचे कुछ दूरी पर साइकिल और एक लाश दिखी। युवक की लाश के समीप ही साइकिल पड़ी थी। जिसकी पहचान रामसेवक के रूप में हुई। ब्यौहारी थाने की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 बाइक मिली पर शव लापता

दूसरी घटना सीधी थाना क्षेत्र के पहाड़िया ओदरी पुल के पास की है। जहां खड्डा निवासी 27 वर्षीय संदीप पटेल अनूपपुर जिले के चचाई से बाइक में सवार होकर खड्डा घर वापस आ रहा था। तभी सीधी थाना क्षेत्र के पहडिया ओदरी पुलिया में पानी के तेज बहाव को पार कर रहा संदीप बाइक सहित बह गया। जिसकी सुबह पुलिया से कुछ दूरी पर बाइक बरामद हुई है। संदीप का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला, जिसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों से दूर रहें, लेकिन कुछ लोग पुलिस- प्रशासन की इन अपीलों को अनसुना कर उफनते नालों को पैदल और वाहनों से पार कर रहे है, हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.