Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध...

प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

0 79
आगर मालवा, 14 अगस्त 2026/  प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री  नागर सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के साथ ही जिले के सभी नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जिले के विकास में सभी नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।
सांसद एवं विधायकगणों ने दी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं
आगर मालवा, 14 अगस्त 2026/ क्षेत्रीय सांसद  रोडमल नागर एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, आगर विधायक  माधव सिंह मधु गेहलोत, सुसनेर विधायक भेरौसिंह परिहार (बापू),  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान ने 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जन-प्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, एकता और भाईचारे के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए जिले के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया। सभी जन-प्रतिनिधियों ने “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई
आगर मालवा, 14 अगस्त 2026/ जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त जन-प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर एवं एस.पी. ने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हम राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प लें। उन्होंने सभी नागरिकों से “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत अपने-अपने घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.