Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम गंगापुर की उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया

0 21

आगर-मालवा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम गंगापुर में आयोजित जनविश्वास शिविर से पूर्व कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गांव में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकान पर उपस्थित उपभोक्ता श्री लाल सिंह से चर्चा कर समय पर राशन मिलना, पूरा खाद्यान्न मिलना, दुकान के समय पर खुलने एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने दुकान में उपलब्ध गेहूं और चावल का अवलोकन कर गुणवत्ता को परखा तथा गेहूं और चावल की गुणवत्ता को अच्छा बताया। उन्होंने दुकान संचालक को निर्देश दिए कि शासन के मापदंडों के अनुसार पारदर्शी एवं समय पर राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर जिला दंडाधिकारी डॉ. शालिनी वास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी मालवीय एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.