Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तेज आंधी-बारिश के बीच कमलेश शाह का नामांकन भरवाने पहुंचे CM मोहन, कांग्रेस को बताया दया के पात्र

42

आगामी समय में होने वाले अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अमरवाड़ा पहुंचे। जहां पर तेज बारिश के बाबजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से सीएम मोहन यादव का स्वागत किया है। तेज बारिश होने के चलते सीएम मोहन यादव सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के साथ मौजूद रहते हुए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी मौजूद रही। तेज बारिश आंधी तूफान के चलते सीएम मोहन यादव को अपना रोड शो और आमसभा को रद्द करना पड़ा।

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे है। वही कांग्रेस द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित न होने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह तो उनका अपना मामला है। वह दया के पात्र है।

बता दे कि कांग्रेस से तीन बार के विधायक रहे कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से विधायकी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा से कमलेश शाह चुनावी मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वही देवरावन भालवी गोंगपा से अधिकृत प्रत्याशी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.