Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन के अंतिम दिन अठखेलियां कर रहे शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए

34

उमरिया। पर्यटन के अंतिम दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में कांटीवाह बाघिन के शावकों ने पर्यटकों को जमकर रोमांचित किया। बाघिन की टेरीटरी वाले क्षेत्र का नाम कांटीवाह है। इसलिए बाघिन का नाम भी कांटीवाह वाली बाघिन हो गया है।

शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए

अठखेलियां कर रहे यह शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए और उन्हें देख रहे पर्यटक रोमांचित होकर किलकारियां निकालने लगे। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक विभाेर हो गए और उन्हें देर तक ताकते रहे।

खुश नजर आ रहे थे शावक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ, बाघिन, शावकों के मौसम के साथ अंदाज भी बदल जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगल सफारी के लिए बीटीआर के खितौली जोन में जंगल सफारी में प्राकृतिक सुंदरता के साथ वन्य प्राणियों के दीदार के लिए जंगल में सैर कर रहे थे।

बाघिन कांटीबाह वन मार्ग में बैठी हुई थी

टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में बाघिन कांटीबाह वन मार्ग में बैठी हुई थी। दो शावक पेड़ पर अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को दिखाई दिए। दोनों शावक पेड़ पर चढ़ रहे थे। शावकों की मां बाघिन कांटी बाह वन मार्ग में बैठकर शावकों की सुरक्षा कर रही थी।

कम दिखाई देता है नजारा

पेड़ पर चढ़कर शावको की अठखेलियां पर्यटकों को बहुत कम ही देखने को मिलती हैं। पर्यटकों के लिए यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कभी ना भूल पाने वाला नजारा बन गया वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बांधवगढ टाइगर रिजर्व के डिप्टी फील्ड डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि कांटीवाह बाघिन की उम्र लगभग 6 वर्ष के करीब होगी। बाघिन के तीन शावक हैं।

शावकों की उम्र लगभग 9 माह के आसपास

डिप्टी फील्ड डायरेक्टर बोले-शावकों की उम्र लगभग 9 माह के आसपास बताई जा रही है। यह बाघिन अपने शावकों के साथ खितौली के जंगलों में दिखाई देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.