Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

बलौदाबाजार घटना: कांग्रेस का प्रदेश भर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने फिर साधा सरकार पर निशाना

40

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी की अमर गुफा में सतनामी समाज के धार्मिक चिन्ह जैतखाम में तोड़फोड़ और हिंसा कलेक्ट्रेट आगजनी मामले को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बलौदाबाजार में पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की थी। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में भी भारी बल तैनात किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को भी बलौदाबाजार के रास्ते पर पुलिस ने रोक लिया गया। बलौदाबाजार की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल रहे। भाजपा की सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जो सही में दोषी हैं सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई हो। निर्दोषों को जेल में न डाला जाए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दंगा फैलाने की कोशिश सरकार ने की है। अगर पुलिस प्रशासन अगर सतनामी समाज के प्रदर्शन के पहले ठीक तरह से तैयारी सुरक्षा व्यवस्था करती तो शायद प्रदेश में इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इस घटना से यही समझ में आ रहा है कि सरकार पूरी तरह से विफल है।

इस बीच बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रशासन ने लोगों से शांति भंग करने वालों की जानकारी देने की अपील की है, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने जिले में 20 जून तक धारा 144 बढ़ा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.