Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत,खेत के सीमांकन के लिए एकत्रित हुए थे ग्रामीण..

49

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले भितरवार में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। घटना करहिया क्षेत्र की है, यहां पर जमीन की सीमांकन के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए थे। एक युवक गंभीर रूप से घायल है ,जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार करहिया गांव में विक्की जाटव और सोनू जाटव के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है।

जिसके चलते पटवारी हर्ष मंगलवार को सीमांकन का कार्य करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर अन्य किसान भी मौजूद थे। सीमांकन का कार्य चल रहा था इस दौरान अचानक बारिश हुई और बारिश से बचने के लिए सभी ग्रामीण भदोरिया फॉर्म के पास बनी झोपड़ी में चले गए, उसके बाद जामुन के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हुए अचानक बिजली जामुन के पेड़ के ऊपर गिर गई।

इस हादसे में सुशील ,बृजभान ,हरि सिंह और बाली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उदयभान सिंह घायल है जिसको इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, सूचना पर विधायक मोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर एंबुलेंस को भी बुलाया गया। तत्काल गंभीर रूप से घायल उदयभान को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.