Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो...

अमरवाड़ा में उपचुनाव, कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम का ऐलान, इस नेता के नाम की चर्चा..

48

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भाजपा से प्रत्याशी कमलेश शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन भर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान तक नहीं किया है। बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट से नवीन मरकाम को पार्टी टिकट दे सकती है। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। नवीन मरकाम अभी जिला पंचायत के सदस्य हैं, मगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो उनका मुकाबला पूर्व विधायक कमलेश शाह से होगा।

कांग्रेस के पैनल में दिए गए हैं चार नाम 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पैनल में चार नाम दिए गए हैं। जिसमें नवीन मरकाम ,महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और यदुनंदन भानु प्रताप शाह का नाम शामिल है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कल छिंदवाड़ा आएंगे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी उतारा अपना प्रत्याशी

आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के बीच समीकरण बिगाड़ने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने देव रावन भलावी को टिकट दे दिया है, देव रावन पहले भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.