Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

देवास में शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर कंजरों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल..

68

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारिया बनवीर के पास पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। इस दौरान डेरे में रहने वाले लोगों ने पथराव और हमला कर दिया, यह हमला तब हुआ जब अवैध शराब के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, और इसी बीच दूसरे आरोपी ने भागकर डेरे में सूचना कर दी। जिससे डेरे से आए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी भी फरार हो गया।

घायल हुए 2 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,और मामले को लेकर पुलिस ने कई लोगों पर अलग – अलग धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया, कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

जबकि पुलिस को चकमा देकर और हमला करके भागने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पूरे मामले में पीपलरावां टीआई रंजना गोखले द्वारा लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें लाईन अटैच कर दिया गया है। पुलिस पर हमले में शामिल आरोपियों के घरों को चूने की लाइन से चिह्नित करते हुए उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई के लिए घरों में मौजूद महिलाओं से शनिवार तक खाली करने को कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.