Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विधवा बहू पर डोल गई ससुर की गंदी नीयत, बोला- अब तू मेरे भतीजे से… नहीं मानी तो मार दी गोली

127

मध्य प्रदेश के मुरैना से हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां गंदी नजर रखने वाले ससुर ने विधवा बहू को गोली दी. दरअसल, आरोपी ससुर अपनी बहू की शादी अपने भतीजे से करवाना चाहता था, लेकिन मृतका उससे शादी नहीं करना चाहती थी. गोली चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ससुर ज्ञान सिंह ने अपनी विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया. मृतक प्रियंका सिकरौदा नहर के पास रह रही थी. आरोपी ससुर बहू की दूसरी जगह जबरन शादी करवाना चाहता था, लेकिन प्रियंका इस बात के लिए तैयार नहीं थी. एक साल पहले ही प्रियंका के पति की मौत हुई थी. मृतका के परिवार ने बताया कि ससुर की अपनी बहू पर गंदी नजर थी.

ससुर ने बहू को गोली मारकर की हत्या

दूसरी शादी करने से इंकार करने पर ससुर ने बहू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने बताया कि प्रियंका के दो बेटे और एक बेटी है. वह दूसरी जगह शादी के लिए तैयार नहीं थी. इस संबंध में गांव में दो बार पंचायत हुई थी, जिसमें पंचायत ने ससुर ज्ञान सिंह को समझाया था. वह अपनी बच्चों के साथ विधवा जीवन जीने के लिए तैयार थी, लेकिन आरोपी ससुर अपने भतीजे से उसकी शादी करवाना चाह रहा था.

परिवार ने आरोपी ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि सभी 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है. चंबल इलाके में कई जगह दविश दी गई, लेकिन अभी तक गिरफ्त से बहार चले रहे हैं. पुलिस ने बताया कि प्रियंका के परिजनों ने आरोपी ससुर पर बहू पर गंदी नजर रखने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.