Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

ओडिशा में BJP-BJD की पार्टनरशिप… बालेश्वर में बोले राहुल गांधी

38

ओडिशा के बालेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ-साथ सत्तारूढ़ बीजेडी पर भी बड़ा हमला किया. उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में बीजेपी और बीजेडी में एक तरह की पार्टनरशिप चलती है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ता हूं तो मेरे ऊपर 24 केस करवा दिए गए. ईडी ने मुझसे घंटों तक पूछताछ की, दो साल की जेल की सजा करवा दी गई, मेरा घर छीन लिया गया, मेरी संसद सदस्यता ले ली गई लेकिन जब नवीन पटनायक भी बीजेपी के खिलाफ लड़ते हैं तो बीजेडी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर सच में नवीन बाबू बीजेपी के खिलाफ लड़ते हैं, तो आज तक उन पर कोई केस क्यों नहीं हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेडी के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बीजेपी के लिए काम करते हैं, ये दोनों एक ही हैं.

‘तेलंगाना में भी बीजेपी की बीआरएस से पार्टनरशिप थी’

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में भी बीजेपी और बीआरएस में पार्टनरशिप की सरकार चलती थी. बीआरएस के मुख्यमंत्री बीजेपी के लिए काम करते थे लेकिन कांग्रेस इन दोनों दलों के खिलाफ खड़ी हुई और नतीजा देखने को मिला. उन्होंने कहा कि आज तेलंगाना में किसी पूंजीपति की सत्ता नहीं है. वहां जनता की सरकार है. गरीबों का ख्याल रखा जाता है. महिलाओं का ख्याल रखा जाता है. राहुल गांधी ने वादा किया कि उनकी पार्टी ओडिशा में भी तेलंगाना जैसा काम करेगी.

‘बीजेपी ने किया ओडिशावासियों का अपमान’

राहुल गांधी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उनको परमात्मा ने भेजा है, लेकिन उनकी पार्टी के नेता कहते हैं कि भगवान भी मोदी जी के भक्त हैं. राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये अहंकार नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान ओडिशा वासियों का अपमान नहीं तो क्या है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.