Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वित्तीय संस्थानों पर मंडराया AI आधारित साइबर हमलों का खतरा, I4C और CERT-In ने जारी की सख्त एडवाइजरी दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना को माना जाता ह... धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, दिल्ली में सोना 1.46 लाख के पार दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 450 के पार - गंभीर श्रेणी... हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और...

नोएडा: GIP मॉल समेत अन्य जगहों से 290 करोड़ रुपए जब्त, इस कंपनी पर हुआ ED का एक्शन

58

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उसने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड जो कि IRAL होल्डिंग कंपनी है उससे संबंधित 290 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है. इंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के तहत आने वाला नोएडा का मशहूर मॉल ग्रेट पैलेस ऑफ इंडिया भी इस शिकंजे के दायरे में आया है. जीआईपी मॉल के कुछ हिस्से को ईडी ने अटैच भी किया है. जीआईपी के अलावा ईडी ने रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड पर भी कार्रवाई की है. रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड 45,966 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है.

इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) की होल्डिंग कंपनी) पर सेक्टर 29 और 52 में दुकानों/अन्य स्थान के आवंटन के वादे पर लगभग 1,500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये से अधिक इकट्ठा करने का आरोप है. नोएडा का जीआईपी मॉल करीब 3,93,737.28 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग मॉल में घूमने और शॉपिंग करने पहुंचते हैं. ऐसे में ईडी की यह कार्रवाई किसी झटके से कम नहीं है.

झूठा वादा करके ठगा

जांच एजेंसी ने बताया कि इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम के सेक्टर 29 और 52 ए में दुकानें/अन्य स्थान आवंटित करने का वादा करके लगभग 1,500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये से अधिक इकट्टा किए.

हालाँकि, परियोजना को पूरा करने में “नाकाम” रही और समय सीमा चूक गई. यह भी आरोप लगाया गया कि निवेशकों को मासिक सुनिश्चित रिटर्न का भुगतान नहीं किया गया था. आरोप लगा है कि कंपनी ने निवेशकों का पैसा हड़प लिया और धन को संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के पास जमा कर दिया, जिसका इस्तेमाल व्यक्तिगत फायदे के लिए किया गया.

समझौता कैसे किया गया था

ईडी ने आरोप लगाया गया है कि प्रवर्तक निदेशकों और EOD (खरीद इकाई) के बीच बैक-डेटेड समझौता किया गया था ताकि IRAL की बैलेंस शीट से बिजनेस एडवांस को खत्म किया जा सके. इसके जरिए बोर्ड से बाहर जाने वाले निदेशकों को IRAL के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से बचने में कामयाब हो गए.

ईडी ने आरोप लगाया है कि निवेशकों के धन को अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ पार्क करने और फिर कंपनी को सस्ते मूल्यांकन पर बेचने और सभी से छुटकारा पाने के इरादे से 400 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.