Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा, बिना रेलिंग की पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 2 की मौत, 6 घायल

18
खरगोन। बड़वाह काटकूट मार्ग पर बरझर के पास ओंकारेश्वर जा रहे इंदौर के युवाओं से भरा वाहन पुलिया के नीचे गिर गया। हादसे में दो की मौत हो गई है जबकी छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन के बाद महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से ओंकारेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में उनका वाहन बिना रेलिंग की पुलिया से लगभग 30 फीट नीचे गिर गया।

ग्रामीणों ने कांच व दरवाजा तोड़कर आठ लोगों को निकाला

जोरदार आवाज के बाद ग्रामीण दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी गिरने के बाद कई पलटी खाई थी। ग्रामीणों ने उसे सीधा कर कांच व दरवाजा तोड़कर फंसे करीब आठ लोगों को बाहर निकाला। इसी दौरान उन्हीं के परिचित जो अन्य वाहनों से पीछे आ रहे थे। उन्होंने सभी घायलों को बड़वाह शासकीय अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने कुणाल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ देर बाद एक अन्य युवक आकाश जाट की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि छह अन्य युवक घायल है। मृतक कुणाल व आकाश इंदौर के निवासी बताये जा रहे हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर नवागत एसडीओपी अर्चना रावत भी सिविल अस्पताल पहुंची थी। शेष घायलों को उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है की सभी घायल भी इंदौर के हैं। इनके साथ दो अन्य गाड़ियों में भी युवक थे। इस तरह कुल 20 युवा ओंकारेश्वर जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.