Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

7000 करोड़ के क्रूज से लेकर 800 VIP गेस्ट तक, कुछ ऐसा है मुकेश अंबानी के बेटे का प्री-वेडिंग बैश

44

एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे-बहू अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन आज यानी 28 मई से इटली में शुरू होने जा रहा है. अम्बानी परिवार अपनी शानो-शौकत में कोई कमी नहीं छोड़ता. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है. पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. उम्मीद है कि अब सरप्राइज सेकंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी उतना ही शानदार होगा.

अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन 7000 करोड़ के लग्जरी क्रूज शिप पर होने वाला है. इसके अलावा फंक्शन में 800 VVIP गेट्स के शामिल होने की संभावना है. ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश में नेशनल-इंटरनेशनल कई हस्तियां शामिल होंगी. वहीं, खबर है कि इस बार फंक्शन में इंटरनेशनल स्टार शकीरा भी आ सकती हैं. इस फंक्शन में मुकेश अंबानी पहले प्री-वेडिंग के मुकाबले ज्यादा खर्च कर सकते हैं.

क्रूज पर होगा फंक्शन

चार दिन का ये ग्रैंड फंक्शन एक क्रूज पर होगा. यह क्रूज इटली और फ्रांस के बीच 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगा. यह मेहमानों को यूरोपीय शान और भूमध्य सागर की शांत सुंदरता का अनुभव कराएगा. मेहमानों की सूची में 800 लोगों के शामिल होने की खबरें हैं. इसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां, बिजनेस टाइकून और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सितारों से भरा होगा. क्रूज में 600 कर्मचारियों के भी शामिल होने की उम्मीद है. वे मेहमानों की सेवा करेंगे. बात करें अगर शिप की तो इसकी कीमत ही इतनी है कि आपको चक्कर आ जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, सेलिब्रिटी एसेंट शिप की कीमत 7 हजार करोड़ रुपए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.