Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अब तक 6 की मौत, 29 हजार से अधिक घर तबाह… बंगाल में चक्रवात ‘रेमल’ का कहर

35

पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल ने कुछ इस कदर तबाही मचाई है कि अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी तटीय इलाकों में देखने को मिला है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1700 बिजली के खंभे गिर गए.

चक्रवात को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया गया है कि 27000 घर आंशिक रूप से और 2500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों की मानें तो अगले एक दो दिन में ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं क्योंकि कई इलाके ऐसे भी हैं जहां चक्रवात रेमल से हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है.

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवात रेमल से हुए नुकसान को लेकर अभी तक कई जिलों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और नुकसान की गणना की जा रही है. प्रशासन ने 2 लाख से अधिक लोगों को 1438 सुरक्षित आश्रयों में पहुंचा दिया है. इन आश्रयों में 341 रसोई के जरिए खाना पहुंचाया जा रहा है.

जिन इलाकों में चक्रवात रेमल ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है उसमें काकद्वीप, नामखाना, सागर द्वीप, डायमंड हार्बर, फ्रेजरगंज, बक्खली और मंदारमनी का क्षेत्र शामिल है. चक्रवात के कारण तटबंधों में मामूली दरारें आ गई थीं, जिनकी तुरंत मरम्मत कर दी गई. हालांकि, अब तक तटबंध के टूटने की कोई सूचना नहीं मिली है. जिनके बारे में भी सूचना आई, वे मामूली थीं और उन्हें तुरंत ठीक कर लिया गया.

सबसे ज्यादा नुकसान तटीय इलाकों में

चक्रवात के कारण अब तक छह लोग जान गंवा चुके हैं. कोलकाता में एक, दक्षिण 24 परगना जिले में दो महिलाएं, उत्तर 24 परगना जिले में एक और पूर्व मेदिनीपुर में पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है. चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान तटीय इलाकों में देखने को मिला है.

चक्रवात रेमल रविवार की रात पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकराया था. इसके टकराने के साथ ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश भी देखने को मिली थी. चक्रवात को देखते हुए एनडीआरएफ की कई टीमों की तैनाती की गई है. चक्रवात रेमल का असर पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश में भी देखने को मिला.

बांग्लादेश में समुद्र तट तहस-नहस

चक्रवाती तूफान ने बांग्लादेश के समुद्र तटों को तहस-नहस कर दिया, हजारों मकान नष्ट हो गए, समुद्री दीवारें टूट गईं, और दक्षिण-पश्चिमी तटीय इलाकों के कई गांवों और कस्बों में बाढ़ आ गई. बांग्लादेश में तूफान की वजह से अब तक 10 लोग मारे गए हैं, जबकि तूफान ने 35 से अधिक घरों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है और 37.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.