Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भरपूर तपाएगा नौतपा, शुष्क मौसम में सताएंगी गर्म हवाएं

46

नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पहले ही दिन से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सप्ताह कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण नौतपा भरपूर तपाएगा। राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं का चलना शुरू होगा, जिसके कारण तीव्र लू की संभावना जताई गई है। इस पूरे सप्ताह मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इसके कारण सूरज की तपिश और गर्म हवाएं झुलसाने का काम करेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह न तो जम्मू-कश्मीर में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और न ही बंगाल की खाड़ी से कोई चक्रवाती घेरा बनने का कोई सिस्टम सक्रिय होगा। ऐसे में शहर के मौसम को प्रभावित करने लायक कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण गर्मी चरम पर रहेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोई जरूरी काम होने पर ही दोपहर के समय घर से निकलें। मुंह, कान और गर्दन को कपड़े से ढंकने के साथ ही खाली पेट बाहर न निकलें। बार-बार पानी जरूर पीएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

 

मौसम का पूर्वानुमान

    • 26 मई-आसमान साफ रहेगा। राजस्थान की ओर से तेज गर्म हवाएं सताएंगी। हीट वेव का अलर्ट है।

 

 

    • 27 मई-अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है। सीवियर हीट वेव चलेगी।

 

 

    • 28 मई-मौसम एक जैसा बना रहेगा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा। सीवियर हीट वेव का अलर्ट है।

 

 

    • 29 मई-इस दिन भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

 

 

    • 30 मई-तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। आसमान साफ रहने से तेज धूप खिलेगी।

 

 

    • 31 मई-गर्मी हवाओं की गति थोड़ी कम रहेगी। हालांकि आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में एक डिसे तक की गिरावट होगी।

 

 

 

 

साप्ताहिक तापमान

 

 

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

26 मई 44 31

27 मई 45 32

28 मई 45 32

29 मई 44 30

30 मई 43 31

31 मई 42 31

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.