Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

अब एक और दो जून को जबलपुर से परवेल के बीच चलेगी गरीब रथ

35

जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी है। इस बीच जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ को एक और दो जून को रद करने का निर्णय लिया गया था, अब इस ट्रेन को फिर बहाल कर दिया है।

ट्रेन अब जबलपुर-परवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी

 

दरअसल रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी। हालांकि इसके गंतव्य स्टेशन में बदलाव किया गया है। अतः यह ट्रेन अब जबलपुर-पनवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी।

 

गरीबरथ एक्सप्रेस एक जून को जबलपुर से परवेल तक जाएगी

गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर- सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस एक जून को जबलपुर से परवेल तक जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी– जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दो जून को परवेल से जबलपुर तक आएगी। यानि अब यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की बजाय परवेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.