Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उज्जैन के बिछड़ौद में सनसनीखेज वारदात, बैंक कर्मचारी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

48

 उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक हत्या की गई। शव देखकर स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपितों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर काफी देर तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम धुलिया रोड पर खुली जमीन पर पड़ा हुआ है। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। समीप ही बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। जिस पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

मृतक की शिनाख्त लखन पुत्र सुरेश राठौर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का स्वयं सेवक था। राठौर की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने जांच के लिए डाग स्क्वाड को बुलाया था। डाग कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। कोई सुराग फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

 

पीएम के लिए शव को जाने नहीं दिया

 

युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा था। मगर ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए, उनका कहना था कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते है शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण पीएम करवाने के लिए राजी हुए।

रात आठ बजे मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर गया था

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक बुधवार रात करीब आठ बजे अपना मोबाइल घर पर चार्जिंग पर लगाकर गया था। मृतक ने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में ही पानी पताशे खाए थे। इसके बाद से ही वह लापता हो गया था। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

 

गांव में लोगों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

 

युवक की हत्या के विरोध में गुरुवार को पूरा गांव एकत्र हो गया। घटनास्थल से लोगों की भीड़ को पुलिस ने मौके से हटाया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

——————–

23 यूजेजे- 01 जांच करते हुए एएसपी नीतेश भार्गव व अन्य।

23 यूजेजे- 02 घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण।

23 यूजेजे- 03 हत्या के कारण गांव में बंद दुकानें।

23 यूजेजे- 04 मृतक लखन राठौर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.