Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी

21

उज्जैन। इंदौर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा रविवार सुबह उज्‍जैन के कार्तिक चौक स्थित होटल की छत से पड़ोस की छत पर कूद गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। छात्रा के इंदौर स्थित घर पर उसकी सहेली अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आई थी। मां ने डांट लगाई तो वह घर से भागकर उज्जैन आ रही थी। बस में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी पांच पंडित मिले, जिनके साथ वह होटल में ही रुकी थी। खाराकुआं पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा शनिवार रात को घर से भाग गई थी। छात्रा के घर पर शनिवार को उसकी सहेली और ब्वॉयफ्रेंड आया था। मां को इसकी जानकारी लगी तो उसने छात्रा को डांट लगा दी थी।

छात्रा उज्जैन की बस में सवार हो गई थी। बस में चंद्रप्रकाश पुत्र संतोष कुमार मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी खटौली पोस्ट परासी दुबे खतौली सोनभद्र उत्तर प्रदेश, सूरज पुत्र कामेश्वर पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घूरमा संत नगर राबटसगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रूद्र पुत्र अमरेशचंद्र पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी घुबास खुर्द, राबटसगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश, अक्षय पुत्र संतोष दुबे व एक नाबालिग मिला था।
छात्रा ने युवकों से मांगी थी मदद
छात्रा ने युवकों को बताया कि वह घर से भागकर आ रही है। उसकी मदद कर दो। इस पर चंद्रप्रकाश ने उसे कहा कि हमारी अपने परिवार के सदस्य से बात करवा दो। इस पर छात्रा ने मोहल्ले में रहने वाले युवक से बात करवाई थी। उसे बताया कि वह उज्जैन आ गई है और इन भइया के साथ है। युवक ने छात्रा के घर पर बताया था। जिस पर उसके स्वजन ने इंदौर पुलिस को सूचना दी थी।

 

रात को युवकों के साथ ही होटल में रुकी, सुबह कूदी

 

रात को छात्रा के स्वजन से बात करने के बाद युवक उसे अपने साथ कार्तिक चौक स्थित होटल मणिभद्र पैलेस ले गए, जहां वह युवकों के साथ ही रुकी थी। युवकों ने होटल संचालक को बताया था कि वह उज्जैन दर्शन करने व पूजन करने आए हैं। सुबह दस बजे ट्रेन है वापस वाराणसी जाना है। रविवार सुबह छात्रा ने अपने घर पर चंद्रप्रकाश के मोबाइल से घर पर बात की थी। इसके बाद वह होटल की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। जिससे वह होटल की पड़ोसी की छत पर गिर गई थी। इसकी जानकारी लगने पर सभी युवक व होटल संचालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।

 

सात दिन से खेड़ा घाट पर कर रहे थे हवन
युवकों ने पुलिस को बताया कि सभी सात दिनों से खेड़ा घाट पर आयोजित हवन में शामिल होने के लिए आए थे। सभी कर्मकांडी पंडित हैं। सात दिन के हवन के बाद वह शनिवार रात को उज्जैन में महाकाल दर्शन करने के लिए आए थे। यहां रविवार को दस बजे ट्रेन से वाराणसी जाना था।
छात्रा को इंदौर ले गए स्वजन

 

छात्रा को उपचार के लिए उसके स्वजन जिला अस्पताल से रैफर करवाकर इंदौर ले गए। इंदौर में ही एमजी रोड थाने में छात्रा के अपहरण का केस दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.