Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ...

अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा

45

 उज्जैन। माकड़ोन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपतों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर नाबालिग अपने स्वजन के साथ खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपित उसका अपहरण कर ले गए थे। जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक आरोपित नाबालिग है। इस कारण उसे बाल सुधारगृह भेजा गया है।

एसआइ अशोक शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बुधवार दोपहर अपने स्वजन के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान ग्राम भगतपुर निवासी गोविंद पुत्र बंशीलाल गुर्जर, विनोद पुत्र इंदर गुर्जर व एक अन्य नाबालिग वहां आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे।

तीनों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को खेत पर ना पाकर स्वजन ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात को किशोरी घर लौटी थी।

इसके बाद उसने स्वजन को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। तीनों आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से दो को तराना जेल भेजा गया है तो वहीं नाबालिग को बाल सुधारगृह भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.