Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह... कोरबा में छुट्टी के बाद भिड़े दो गुट: स्कूल ड्रेस के साथ बाइक सवार बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल, ... स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में हाई अलर्ट: CP सतिंदर सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, 250 अतिरिक... जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला लुधियाना के हैरी झंडा हत्याकांड में 5 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खु... स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेशों के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, फर्जी लिंक्स से जिंदगी भर की जमा-पूंजी प... लुधियाना के पॉश इलाके अगर नगर में 'काला कच्छा गिरोह' की दस्तक! घर की ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर, CCTV फु... गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे

राजस्थान में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

67

राजस्थान की सिरोही जिला पुलिस ने एटीएस गुजरात, एनसीबी जोधुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिवगंज से 12 किलो एमडी जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में देर रात कार्रवाई की. मामल कैलाश नगर थाना क्षेत्र के लोटीवाड़ा बड़ागांव का है.

सिरोही के एसपी ने बताया कि सिरोही पुलिस ने एटीएस गुजरात, एनसीबी जोधपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गुप्त फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नरसाराम मेघवाल के पुत्र राजाराम मेघवाल के खेत में मैथ ड्रग्स बनाने वाली इस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. यहां से पुलिस ने 12 किलोग्राम तैयार एमडी जब्त की है. पुलिस ने मामले में 47 वर्षीय राजाराम मेघवाल और उसके साथ 45 वर्षीय धनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को कार्रवाई के दौरान लगभग तैयार किया हुआ 12 किलोग्राम मैथ ड्रग्स और 60 किलोग्राम लिक्विड फॉर्म में सेमी प्रोससेड मैथ फॉर ड्रग बनाने के केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं. एसपी ने बताया कि इस ड्रग्स की कीमत बाजार में 50 करोड़ रुपए है, देर रात तक मौके पर जब्ती व अन्य कार्रवाई जारी रही. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशे के इस काले कारोबार में और कौन-कौन शामिल है.

नाइजीरियन महिला अरेस्ट

इससे पहले भी सिरोही इलाके से ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां पुलिस को ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली थी. गुजरात पुलिस द्वारा अमीरगढ़ पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान से गुजरात ले जाया गया 4.26 करोड़ रुपये कीमत का ड्रग्स जब्त किया गया. पुलिस ने मामले में एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम अमीरगढ़ बॉर्डर चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन तलाशी कर रही थी. इस दौरान राजस्थान से आई एक ट्रेवलर की जांच की गई. गाड़ी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिली. इस दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम वाकईगो रीजॉइस पॉल बताया. पता चला कि वह मूलत: नाइजीरिया है, जो चंद्रविहार, दिल्ली में रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.