Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह... कोरबा में छुट्टी के बाद भिड़े दो गुट: स्कूल ड्रेस के साथ बाइक सवार बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल, ... स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में हाई अलर्ट: CP सतिंदर सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, 250 अतिरिक... जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला लुधियाना के हैरी झंडा हत्याकांड में 5 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खु... स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेशों के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, फर्जी लिंक्स से जिंदगी भर की जमा-पूंजी प... लुधियाना के पॉश इलाके अगर नगर में 'काला कच्छा गिरोह' की दस्तक! घर की ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर, CCTV फु... गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे

दरोगा का अश्लील डांस, मंच पर चढ़कर महिला डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, एसपी ने किया निलंबित..

63

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ASI का वर्दी में एक लेडी डांसर के साथ ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने ASI सुशील अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है और इसकी जांच एसडीओपी अमरपाटन शिवकुमार सिंह को सौंप दी गई है। आपको बता दें कि एएसआई रामनगर थाने में पदस्थ हैं।

ASI हिनौता गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। यहां पर वह स्टेज पर पहुंच गए और भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे। इस दौरान उन्होंने महिला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

आपको बता दें कि वीडियो में एएसआई स्टेज पर वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल न्यू रामनगर थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में गुलाब सिंह के यहां पर तिलक का कार्यक्रम था यहां पर गाने पर महिला को ठुमके लगाते हुए देख दरोगा भी स्टेज पर पहुंच गए और उन्होंने महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान वह अपनी पिस्टल भी कमर में लगाए हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.