Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

37

देवरीकला। ग्राम डामरा वीर में रविवार की रात्रि एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मृतक के स्वजनों ने हत्या का संदेह प्रकट किया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम डामरावीर में बने मकान में हल्के आदिवासी का शव पड़ा मिला। मकान में वह अकेला रहता था। मृतक के बड़े भाई दयाशंकर आदिवासी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि हल्के आदिवासी अपने मकान में अकेला रहता था और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

देवरीकला। नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिजोरा निवासी अजय चौबे उर्फ अज्जू उम्र 42 वर्ष और निकेश चौबे उर्फ निक्की उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिजोरा थाना महाराजपुर मोपेड से देवरी से अपने ग्राम बिजोरा जा रहे थे। इस दौरान टिकरिया तिराहा के पास मोपेड खड़ी कर मोबाइल से बात करने लगे। इस बीच वहां से निकल रही एसयूवी ने सीधे टक्कर मार दी। जिसमें निकेश चौबे उर्फ निक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अज्जू चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां पर उपचार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.