Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

दिल्‍ली-एनसीआर ही नहीं पंजाब से बंगाल तक फैला है जहरीला धुआं, NASA की सैटेलाइट ने दिखाई चौंकाने वाली तस्वीरें

38

नई दिल्ली: दिल्‍ली-एनसीआर इस वक्‍त गैस चैंबर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों में प्रदूषण से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नासा (NASA) के वर्ल्डवाइड सैटेलाइट (Worldwide Satellite) से भी तस्वीरें भी डरावने वाली सामने आई हैं। इससे पता चल रहा है कि दिल्ली सहित आसपास के राज्यों पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ऊपर जहरीले धुएं को उजागर किया है। सैटेलाइट इमेज बहुत ही डरावने वाली है।

इस स्थिति के लिए किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से लेकर वाहनों के प्रदूषण व फैक्ट्रियों से निकल रहे प्रदूषण को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है। दिल्‍ली सहित पूरे एनसीआर में स्‍कूलों को अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्‍ली में जल्‍द ही ऑड ईवन स्‍कीम के तहत यातायात को संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच नासा की तरफ से सेटेलाइट तस्‍वीर जारी कर यह जानकारी दी गई है कि केवल उत्‍तर भारत ही नहीं बल्कि बंगाल की खाड़ी तक यह प्रदूषण फैला हुआ है।

दिल्ली में बुधवार (8 नवंबर) को एक्यूआई 421 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। पड़ोसी गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 382, ​​गुरुग्राम में 370, नोएडा में 348, ग्रेटर नोएडा में 474 और फरीदाबाद में 396 था।

कब मिलेगी प्रदूषण से निजात?

उत्‍तर भारत के लोगों को अगले कुछ दिनों में प्रदूषण से निजात मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते सोमवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी हो गई और मंगलवार को यह उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी के बीच बदल गई। जब हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा में चलेंगी, तो पंजाब और हरियाणा में पराली की आग का उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पर प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा प्रदूषण स्तर में नहीं बढ़ेगा।

AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। एक्यूआई की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.