Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नेहरू स्टेडियम में एक साथ हजारों भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ

74

रतलाम। जिले में मंगलवार को हर तरफ हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। सुबह से रात तक देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान की धूम रही। शहर में पहली बार नेहरू स्टेडियम में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेहरू स्टेडियम में एकत्र हुए। इसके बाद 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया।

सुबह हवन और शाम को हुआ भंडारा

श्रीराम रणजीत हनुमान मंदिर समिति प्रकाश नगर (जावरा रोड) द्वारा पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। समिति के सीपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह आरती, हवन और दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। नगर निगम द्वारा आयोजित बरबड़ हनुमान मेले में भी भारी भीड़ उमड़ी। इससे सैलाना रोड पर कई मर्तबा जाम की स्थिति निर्मित हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.