Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी नौकरी बताकर की शादी, बाद में मांगे पांच लाख रुपये, नहीं देने पर अबॉर्शन कराकर महिला को छोड़ा

42

खंडवा। दो महिलाओं ने अलग-अलग थानों में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। पहला मामला महिला थाने का है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और देवर को पर केस दर्ज किया है।

महिला ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी राघवेंद्र से हुई थी। शादी के छह माह बाद आरोपित अपना रंग दिखाने लग गए। रिश्ता हुआ तब लड़के की सरकारी नौकरी होना बताया था। लेकिन शादी के बाद पता चला कि उन्होंने झूठ बोला था। 6 महीने बाद दहेज मांगा, कहने लगे कि कार खरीदना है। इसलिए मायके से 5 लाख रुपये नकद लेकर आओ। उनकी डिमांड अस्वीकार की तो मुझसे मारपीट की। गर्भ से हुई तो अबॉर्शन करा दिया।

30 वर्षीय पीड़िता का मायका पुनासा चौकी क्षेत्र का है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपित पति राघवेंद्र चौहान, ससुर भीमसिंह पुत्र रतनसिंह चौहान, सास प्रीति बाला व देवर तरुण प्रताप सिंह निवासी खरगोन पर केस दर्ज किया है।

रिश्ते के समय कहा था हमें सिर्फ आपकी बेटी चाहिए दहेज नहीं

महिला के पिता का कहना है कि रिश्ते के दौरान ही दहेज के लेनदेन की बात हो गई थी। हमने जो दहेज बड़ी बेटी को दिया, वहीं छोटी बेटी की शादी में दिया। दामाद और उसके परिवार वालों ने भी कहा कि हमें तो सिर्फ आपकी बेटी चाहिए। फिर भी रीति-रिवाज अनुसार दहेज दिया। लेकिन वे लोग शादी के 6 महीने बाद से ही बेटी को परेशान करने लगे। लड़ाई-झगड़ा करके मायके भी भेज दिया। बेटी को वापस भेजा। वो गर्भ से हुई तो दामाद ने बड़वानी में भ्रूण के लिंग की जांच कराई, गर्भ में बेटी की पहचान हुई तो उन्होंने धामनोद ले जाकर अबॉर्शन करा दिया। इस तरह हमारी बेटी को उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.