Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

कलयुगी मां ने किया रिश्ते को शर्मसार, मासूम के रोने पर पानी में डुबोया, बोरी में बंदकर नाले में फेंक दिया शव…

57

सिंगरौली।: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है,8 माह की दुधमुंही बच्ची को उसकी ही मां ने मौत के घाट उतार दिया और शव को बोरी में लपेटकर नाले में फेंक आई, इसके बाद पति के सामने ऐसे अनजान बन गई जैसे उसे कुछ पता ही न हो, फिलहाल पुलिस हत्यारी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला..

घटना बुधवार की बताई जा रही है, हिंडाल्को कंपनी में कार्यरत बच्ची के पिता रामलला तिवारी ने जब बच्ची को कमरे में नहीं पाया तो वे सोच में पड़ गए, दुधमुंही बच्ची जिसने अभी चलना ही नही सीखा वह कहां चली गई। यह सवाल बार बार पिता के मन में चलने लगा, उन्होंने इधर उधर बच्ची की खोजबीन शुरु कर दी,काफी प्रयास के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उसके पिता ने बरगवां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश में जुट गई, देर रात तक बरगवां थाना प्रभारी विद्यावरिधि तिवारी अपनी टीम के साथ बच्ची की तलाश करते रहे मगर बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराने गए बच्ची के पिता रामलला तिवारी को जरा सा भी इस बात का आभास नहीं था उसकी ही पत्नि ने क्रोध में आकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है, लेकिन आरोपी मां ने जब अपने पति को हत्या की बात बताई तो वह भी दंग रह गया, पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का बोरी से लिपटा हुआ शव भी एक नाले से बरामद कर लिया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.