Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

तेजधार हथियारों सहित घर में घुसे आरोपी, मासूम को पटका जमीन पर, महिला के फाड़े कपड़े और…

23

लुधियाना : शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आत्म नगर निकट चिंतपूर्णी मंदिर के पास परिवारिक विवाद के चलते 3 हथियारबंदो ने गेट खुलवाने के लिए अपने साथियों समेत तेजधार हथियारें से वार किए। फिर 3 आरोपी दीवार फांद कर घर में घुसे और आरोपियों ने उसकी पत्नी व उस पर हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए असपताल ले जाया गया।

शिकायत मिलने पर जांच के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस ने घायल हुए राकेश कुमार के बयान पर शहीद उधम सिंह नगर के रहने वाले गुरमीत कालडा, उसके बेटे जसमीत कालड़ा, लविश व उनके करीब 15 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में राकेश वर्मा ने बताया कि 29 नवंबर को उसके घर के बाहर कोई गेट खटखटा रहा था तो उसने छत पर जाकर देखा तो एक केशधारी व्यक्ति  हाथ में तलवार लेकर खड़ा गेट खटखटा रहा था। जिसके साथ उसकी छोटी पुत्रवधु गुरलीन कौर का फूफड़, गुरलीन की माता पूनम व गुरलीन की बुआ व उसके साथ करीब 15 लोग तेजधार हथियार लेकर घर के बाहर खड़े थे। जो कि उन्हें धमकाते हुए गाली गलौच कर रहे थे।

इनमें से आरोपी गुरमीत कालड़ा व उसका भाई जसमीत कालडाव जसमीत का दोस्त लविश तेजधार हथियार लेकर उनके घर का गेट तोड़ने लगा, बाद में तीनों आरोपी घर का गेट फांद कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसकी व उसकी पत्नी शकुंलता रानी की मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और उसके ढाई साल के पौत्रे इवान को उसके हाथ से छीन नीच फैंक दिया। जब आस पड़ोस के लोग मौके पर बचाव के लिए आए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आस पडोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.