Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

अनिल अंबानी को लगा बड़ा झटका, सेबी ने 5 साल के लिए किया बैन, 25 करोड़ का जुर्माना भी लगा

37

देश के दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है. अनिल अंबानी समेत 24 और एंटिटीज को बैन किया है. सेबी ने इन सबको सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है. बैन के साथ-साथ सेबी ने 25 करोड़ की पेनल्टी भी लगाई है. इस बैन के बाद अब अनिल अंबानी सिक्योरिटी मार्केट में पार्टिसिपेट नहीं कर पाएंगे.

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर भी 6 लाख का जुर्माना लगाया है और इस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया है.

क्यों लगा बैन

दरअसल सेबी ने इनपर कंपनी से फंड डायवर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें 5 साल की अवधि के लिए किसी भी लिस्टेड कंपनी या बाजार नियामक के साथ रजिस्टर्ड किसी भी मध्यस्थ में डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पसनेल के रूप में सिक्योरिटी मार्केट से जुड़ने पर रोक लगा दी है.

शेयरों में तेज गिरावट

सेबी की खबर आते ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. दिन के 12 बजे रिलायंस पावर का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया. रिलायंस पावर के शेयरों में बीते 3 दिन से जोरदार तेजी दर्ज की जा रही थी. सेबी की खबर आते ही यह धड़ाम हो गया.

Reliance Power

ये है पूरा मामला

सेबी की ओर से 22 पन्नों के अंतिम आदेश में कहा गया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से आरएचएफएल से फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाकर रखा था. हालांकि आरएचएफएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस तरह के लोन देने के तरीकों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे और नियमित रूप से कॉर्पोरेट लोन की जांच की थी लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया। इससे पता चलता है कि शासन में महत्वपूर्ण विफलता है, जो अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की ओर से संचालित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.