Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली में बारिश के साथ आंधी-तूफान, UP के कई जिलों में येलो अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में गिरेंगे ओले

27

देश के मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. मई की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और आज भी बारिश का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

5 और 6 मई को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. फिर 07 मई को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. इसके बाद दिल्ली का मौसम साफ होगा. मौसम विभाग ने आज यानी 4 मई को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जाहिर की है, साथ ही इन जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

06 मई तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने की संभावना है. 4 से 9 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है. राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा अलगे दो दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 05 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. 06 और 07 मई को राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

गोवा-महाराष्ट्र में चलेंगी तेज हवाएं

अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 05 और 06 मई को कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. 05-08 मई के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. आज से 08 मई तक गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

तापमान में नहीं होगा खास बदलाव

05 और 06 मई को गुजरात में और 07 मई को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.