Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

10 साल की पावर ट्रांसमिशन योजना पर बिहार में अहम बैठक, ऊर्जा आपूर्ति पर चर्चा

40

बिहार के लिए साल 2034-35 तक की इंट्रास्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का आयोजन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया. बैठक में सीईए के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

वहीं बैठक में ईआरपीसी के सचिव एनएस मंडल, बीएसपीटीसीएल के एमडी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी, ईस्टर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर, ईस्टर्न रीजन पॉवर कमिटी एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की टीमों ने भी भाग लिया.

ट्रांसमिशन योजनाओं पर व्यापक चर्चा

बैठक में आगामी 10 वर्षों की ट्रांसमिशन आवश्यकताओं और योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई. यह योजना राज्य में ऊर्जा आपूर्ति की मजबूती और भविष्य की मांगों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है. बता दें कि बीएसपीटीसीएल टीम आने वाले समय में इस योजना के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.