Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

मध्य प्रदेश में शुरू होने वाला है लोकसभा का महासमर, इस दिन पीएम मोदी करेंगे रण का आगाज

30

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो का नेतृत्व करके मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

सोलह मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला मध्य प्रदेश दौरा होगा। भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रभात साहू ने मीडिया को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री सात अप्रैल की शाम को जबलपुर में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।”

पार्टी की बालाघाट जिला इकाई के प्रमुख राम किशोर कावरे ने कहा कि इसके दो दिन बाद (मंगलवार को) प्रधानमंत्री बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य के महाकोशल क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व) में स्थित बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.