Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'इंडिया' गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन: संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विपक्षी नेताओं का मार्च, CEC के इस्... Manawar Dhar News: कपास और गराडू की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 20 लाख के पौधे किए ... Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क...

मध्य प्रदेश में शुरू होने वाला है लोकसभा का महासमर, इस दिन पीएम मोदी करेंगे रण का आगाज

37

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो का नेतृत्व करके मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

सोलह मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला मध्य प्रदेश दौरा होगा। भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रभात साहू ने मीडिया को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री सात अप्रैल की शाम को जबलपुर में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।”

पार्टी की बालाघाट जिला इकाई के प्रमुख राम किशोर कावरे ने कहा कि इसके दो दिन बाद (मंगलवार को) प्रधानमंत्री बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य के महाकोशल क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व) में स्थित बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.