Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

IPL 2024: विराट कोहली और RCB को बार-बार हराना पसंद, गौतम गंभीर के वायरल वीडियो ने मुकाबले के रोमांच में लगाई ‘आग’

84

IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब से थोड़ी देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती का सामना करती दिखेगी. ये मुकाबला भले ही RCB vs KKR है. लेकिन, सभी की निगाहें इसमें विराट vs गंभीर पर रहेंगी. दरअसल, IPL के इतिहास में विराट और गंभीर के बीच की लड़ाई का भी अपना इतिहास रहा है. और यही वजह है कि जब पहली बार दोनों टीमों IPL 2024 में भिड़ने जा रही हैं, तो विराट और गंभीर की भी चर्चा जोर पकड़ रही है. वैसे इस मुकाबले के रोमांच में और भी आग लगा दी है गौतम गंभीर के वायरल हुए एक वीडियो ने.

KKR के मेंटॉर गौतम गंभीर का ये वीडियो पुराना है लेकिन उसमें वो जो भी बातें कह रहे हैं, उसके जरिए विराट कोहली और RCB से उनकी प्रतिद्वन्दिता की भावना को समझा जा सकता है. गंभीर ने इस वीडियो में RCB के खेल का पोस्टमार्टम किया है. सीधी भाषा में कहें तो उन्होंने वीडियो में RCB को स्टार खिलाड़ियों की फौज कहा है. लेकिन, फिर भी उनका मानना रहा है कि KKR के आगे बड़े नाम वाले खिलाड़ियों से सजी ये टीम फीका ही खेली है.

विराट और RCB को बार-बार हराना पसंद- गंभीर

गौतम गंभीर ने एक और चीज कही. उन्होंने कहा कि उन्हें मैदान पर उतरकर विराट कोहली और RCB को हराना पसंद है. उन्हें हमेशा ऐसा करना पसंद आता है. वायरल वीडियो के इसी बयान ने मुकाबले के रोमांच को आसमान पर पहुंचा दिया है.

विराट vs गंभीर पर दिनेश कार्तिक की भी नजर!

वैसे, इस बारे में जब KKR से IPL 2024 में होने जा रही भिड़ंत से पहले RCB खिलाड़ी दिनेश कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें इस मुकाबले में क्या दिखता है तो उन्होंने भी जो पहली चीज बताई वो विराट बनाम गंभीर ही रही.

इस वजह से भी दिलचस्प रहने वाला है मैच

RCB vs KKR का मुकाबला सिर्फ विराट और गंभीर की वजह से ही नहीं बल्कि कुछ और मामलों में भी खास होने वाला है. इसमें पहला तो ये है कि गौतम गंभीर को अपनी RCB को हराने की चाहत को पूरा करने के लिए IPL 2024 में होम टीम के लगातार जीतने वाला ट्रेंड तोड़ना होगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा. वहीं KKR के अगर चिन्नास्वामी पर RCB के खिलाफ रिकॉर्ड को देखें तो वो ऐसा करती भी दिख सकती है. KKR ने RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी पर खेले पिछले पांचों मैच जीते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.