Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...

अरबाज के बाद अब सलमान खान ने भी ‘दबंग 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया

56

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं. सलमान की फिल्मों का फैन्स दिल थामकर इंतजार करते हैं. हाल ही में सुपरस्टार ने अपने छोटे भाई अरबाज खान की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया. यहां सलमान ने अरबाज की फिल्म की तारीफ की और साथ ही साथ दंबर 4 को लेकर बड़ा अपडेट भी दे दिया. सलमान ने बताया है कि दबंग 4 जल्द बनेगी.

दरअसल फिल्म के प्रीमियर के दौरान सलमान से पूछा गया कि दबंग 4 कब आ रही है. सवाल का जवाब देते हुए भाईजान ने कहा, बहुत जल्द. जैसे ही वो दोनों भाई एक स्क्रिप्ट लॉक कर लेंगे, तब ये मुमकिन हो पाएगा. फिलहाल अरबाज कुछ और बनाना चाहते हैं और वह कुछ और बनाना चाहते हैं. जैसे ही एक कहानी फाइनल होगी और वो दोनों भाई साथ आ जाएंगे. तब दबंग 2 रिलीज हो जाएगी.

इतना ही नहीं सलमान खान ने ये भी बताया कि फिलहाल वह दबंग 4 को लेकर पूरी तरह से सोच-विचार नहीं कर रहे हैं. सलमान और अरबाज दोनों ही इस वक्त अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं. अपने पेंडिंग वर्क को निपटाने के बाद ही वह दोनों दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे. इसके अलावा सलमान ने ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म के सभी सितारों की तारीफ की. उन्होंने रवीना टंडन के काम को भी काफी सराहा.

फिल्म में रवीना टंडन ने तन्वी शुक्ला का किरदार निभाया है, जो पेशे से एक वकील हैं. सलमान ने रवीना के साथ-साथ उनकी बेटी राशा के करियर के लिए भी उन्हें गुड लक विश किया है. सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने और रवीना ने 3-4 फिल्मों में साथ काम किया है. वह कमाल की एक्ट्रेस हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.