Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

धर्मांतरण का धंधा… 50 हजार प्रति माह का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, ऐसे हुआ प्लान फेल

47

उत्तर प्रदेश के कानपुर से धर्म परिवर्तन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दो नहीं बल्कि, पूरे जत्थे को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही थी. इसके लिए सभी को लोगों को बसों में बैठाकर उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा था. वहीं सभी लोगों का धर्मांतरण करवाया जाना था. धर्म के सौदागरों ने इसके बदले लोगों को 50 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा भी किया था. लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बसों को रुकवाया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के मुताबिक, मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली कि गंगा बैराज क्षेत्र से दो बसें उन्नाव के लिए जा रही हैं. इसमें कई लोग सवार हैं. सभी हिंदू लोग हैं. उन्हें पैसे के बदले ईसाई बनाने के लिए ले उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा है. पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों को बसों को रास्ते में ही रोक लिया गया. तब पता चला कि दो आरोपी इन सभी लोगों को चर्च ले जा रहे हैं. ताकि वहां उन्हें हिंदू से ईसाई बना दिया जाए.

बस में सवार लोगों ने बताया कि इन्ही दो लोगों ने उन्हें लालच दिया था कि अगर वो ईसाई धर्म अपनाते हैं तो प्रति माह उन्हें 50 हजार रुपये मिलेंगे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तभी बजरंग दल के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए. उन्हें भी इसकी सूचना मिली थी. काफी देर तक वहां हंगामा हुआ. फिर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चली गई. हालांकि, दोनों आरोपियों को बाद में छोड़ दिया गया.

‘अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी’

एक शख्स ने बताया कि वो गरीब परिवार से है. दो आरोपियों में से एक ने उसे लालच दिया था कि अगर वो हिंदू से क्रिश्चियन बन जाता है तो उसे हर माह 50 हजार रुपये मिलेंगे. साथ ही अन्य सुविधाएं भी उसे दी जाएंगी. वो उसकी बातों में आ गया और उनके साथ चलने को तैयार हो गया. एसीपी महेश कुमार ने बताया कि मामले पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.