Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेटी को बचाने गया पिता भी कुएं में गिरा , दोनों की डूबने से हुई मौत ,हिवरा गांव की घटना…

26

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले हिवरा गांव में एक 5 साल की लड़की कुएं में गिर गई। जिसको बचाने के लिए उसका पिता कुएं में कूद गया। आपको बता दें कि पिता और पुत्री की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के शासकीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हिवरा गांव की है। यहां पर पति-पत्नी अपने खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी 5 साल की लड़की गुनगुन भी थी। गुनगुन अचानक खेलते – खेलते कुएं में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए पिता भी कुएं में कूद गया। इसके बाद पिता और पुत्री की कुएं में डूबने से मौत हो गई है।

पत्नी ने इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.