Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल..

19

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। कई जगहों पर हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि पहले यह 46 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, आज मॉनसून पूरे पंजाब में असर दिखाएगा और प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 36.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से भी नीचे रहा। दिन और रात के तापमान में भी ज्यादा अंतर नहीं रहा, क्योंकि न्यूनतम तापमान अभी भी 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

आज पूरे पंजाब में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे पंजाब में मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे राज्यभर में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.