Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दिव्यांग को घर बुलाकर चाकू से गोदा, हत्या कर थाने में सरेंडर

58

 इंदौर। भागीरथपुरा में एक दिव्यांग मिस्त्री की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी। आरोपित को शक था कि मिस्त्री के पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को उसने साजिश के तहत बुलाकर गर्दन में चाकू मार दिए।

बाणगंगा टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना रेड़वाल कालोनी भागीरथपुरा की है। 42 वर्षीय धर्मेश पुत्र फूलसिंह यादव मकान बनाने का काम करता था। कालोनी में रहने वाली रीना भी धर्मेश के साथ मजदूरी करती थी। रीना मूलत: कोटा (राजस्थान) की रहने वाली है। उसका पति संजू उर्फ संजीव बुलेंदा भी फैक्टरी में हेल्पर है।

दो-तीन साल से धर्मेश का रीना के घर आना-जाना था। संजीव को शक था कि उसके पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को संजीव ने धर्मेश को उपचार के लिए बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद संजीव खुद थाने पहुंचा और कहा कि उसने धर्मेश की हत्या की है। पुलिसकर्मी उसे घटना स्थल पर लेकर आए तो धर्मेश का शव मिला और संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.